RBSE 12th Topper 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा का परिणाम आज, यानी 8 जुलाई 2020 को घोषित हो गया। 12वीं साइंस की परीक्षा में यश शर्मा ने टॉप किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश ने 95.60% अंक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।इस वर्ष, 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 2,39,800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ कर बाजी मारी है। 94.90 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि, 90.61 लड़के परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं