अनाथ बच्चों के सहारा बने ठाकुर साहब श्री अभिमन्यु सिंह जी
बाली विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी भामाशाह ठा. सा. आदरणीय श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी आज बाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान सादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 के पार्षद श्रीमती हुलिया देवी जी के पुत्र जनता रसोई के संचालक वह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता श्री राकेश सवनसा ने श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी को अवगत करवाया की वार्ड संख्या 21 में एक परिवार ऐसा है जिसमे 4लडकिया और 1 लड़का है सबसे बड़ी लड़की की उम्र मात्र 12वर्ष है और जिनके माता-पिता नही है। श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी उनके घर गए तो देखा कि सर ढकने को छत तक नही है।सभी मासूम बच्चे कचरा बीनकर अपना गुजारा कर रहे है। बच्चो की दयनीय स्थिति को देखते हुए श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी उनके सर ढकने के लिए छत बनाने के लिए पतरे के टीन शेड बनवाने के लिए 5000/-आर्थिक सहयोग किया इस दौरान वहां उपस्थित श्री यशपाल सिंह जी राजपुरोहित शिवतलाव ने 5100/- एवं ओम जी बोहरा ने 2000/- देने की घोषणा करी। साथी ही उन बच्चो के हर महीने राशन सामग्री के लिए श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी ने श्री यशपालसिंह सिंह जी राजपुरोहित ने स्थान दुकानदार को जिम्मेदारी दी है जिसका खर्च श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी एवं श्री यशपालसिंह जी उठाएंगे। विद्यायल शुरू होने के पश्च्यात बच्चो को अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी भी श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी ने ली है। बच्चो को समय समय पर सम्भालने एवं उनको किसी तरह की कमी या समस्या ना हो उसके लिए श्रीमान अभिमन्यु सिंह जी ने ओम जी बोहरा एवं राकेश सवनसा को जिम्मेदारी दी। इस दौरान क्षेत्र के गजाराम जाट,नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, किशोर भाटी पप्पू परमार घाँची प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय कांग्रेस आर्मी राज, पार्षद रमेश कुमार प्रजापत, दिलीप मेवाड़ा, दलपत गोस्वामी,दलपत चौधरी, रमेश चौधरी, प्रवीण चौधरी, भरत मेवाड़ा, प्रकाश जाट, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।