भारतीय जनता पार्टी-बाली मंडल [पाली]

-: प्रेस विज्ञप्ति :-
09 अक्टूबर2020,शुक्रवार

”स्वतंत्र किसान -सशक्त किसान” के निमित कृषि सुधार विधेयक 2020 पर किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत किसान चौपाल आयोजित कर किसानों से की कृषि सुधार बिल2020 पर चर्चा।।

किसानों के साथ खेत में कृषि कानूनों पर जिलाध्यक्ष मंशाराम एवं मंडल अध्यक्ष परिहार ने की चर्चा

बाली :- भाजपा के “किसान कल्याण चौपाल” कार्यक्रम के तहत बाली मंडल में खेत-खलिहान में किसान कल्याण बिलों पर किसान भाईयों संग भाजपा पाली जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार एवं बाली मण्डल अध्यक्ष जगदीश परिहार ने विस्तृत चर्चा कर कृषि सुधार विधेयकों के बारे में विस्तार से बताया।

किसान कल्याण चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किसान बस्ती स्थित बेरा कुजरावा के खेतलाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलाध्यक्ष एवं बाली मंडल अध्यक्ष जगदीश परिहार ने किया।

किसान चौपाल में किसानों से चर्चा करते हुये भाजपा पाली जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने किसानों से कहा कि-
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान बिलों के माध्यम से किसानों के हितों की सुरक्षा की गारंटी तय की गई है। इन पारित बिलों से किसान अपनी उपज पूरे देश में कहीं भी बेच सकता है, साथ ही कृषि विधेयकों के पास होने से 70 साल बाद देश के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से आजादी मिलेगी।

भाजपा बाली मंडल अध्यक्ष जगदीश परिहार ने किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत “कृषि चौपाल” के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधार विधेयक के महत्व एवं किसान भाइयों को होने वाले फायदे को बताया तथा विपक्षियों द्वारा फैलाये गए भ्रम को दूर किया।
किसान कल्याण संपर्क अभियान के अंतर्गत किसान चौपाल पर कृषक बंधुओ से मुलाकात कर मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान सुधार बिल की विस्तृत जानकारी दी।

नगरपालिका के निवर्तमान चैयरमैन लखमाराम चौधरी ने Covid 19 से बचाव हेतु आम नागरिकों-किसानों को फेस मास्क पहनने एवं फिजिकल – सोशल डिस्टेंस रखने का आह्वान किया।
सोशल डिस्टेंस की पालना ही इस संक्रमण का सबसे बड़ा तोड़ हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे :-
मंशाराम परमार -पाली जिलाध्यक्ष
नरपतसिंह राजपुरोहित-जिलाउपाध्यक्ष
जगदीश परिहार -बाली मंडल अध्यक्ष
लखमाराम चौधरी -पूर्व बाली नगर पालिका चैयरमैन
भूपेंद्र सिंह जोधा-जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा
नरेंद्र सिंह सोलंकी -महामंत्री
दूदाराम चौधरी-महामंत्री
सोनू सिंह तंवर-आई टी सेल प्रभारी
मानाराम चौधरी -किसान मोर्चा अध्यक्ष
मंडल मंत्री कोमल सोनी,अमृत प्रजापत,मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश परमार, पूर्व चेयरमैन वक्ताराम चौधरी, किसान नेनाराम चौधरी,पेमाराम घांची, भीमाराम, मगोबा भोपाजी,जसाराम, रूपाराम घांची,मदनसिंह चावला,थानाराम परिहार,दीपाराम देवासी, पुनाराम,कल्याण सिंह, रणजीत सिंह ,मनोहर सिंह रॉव सहित बड़ी तादात में किसान उपस्थित थे।