वी आर कंसल्टेंसी परिवार द्वारा लगातार तीन वर्षों से महिला सशक्तिकरण व शैक्षणिक परिभाषा को प्रदर्शित करती मुहिम महिलाओं के लिए उनके दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन प्रतिभाओं का सम्मान जो वाकई ही महिला शक्ति को प्रदशित करती है। इसलिये आज वी आर कंसलटेंसी परिवार द्वारा नारी शक्ति सम्मान रिबिन, नारी शक्ति सम्मान के रूप में मोमेंटो व उनके बेहतरीन कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र उन तमाम महिलाओं को दिए गए जो इसके काबिल हैं। ऐसी 51 महिलाओं को सम्मानित किया जो इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत कठिन परिश्रम और संघर्ष से गुजरी है। इसमें सबसे कम उम्र में आईपीएस बन कर बाली उपखंड न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रही एसडीएम साहिबा धायगुड़े स्नेहल नाना को सम्मान दिया गया। साथ ही रेखा जी परिहार(जवाली) प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी, डॉक्टर पूजा जी रिंडर(सादड़ी) “पूजा डेंटल हॉस्पिटल”(देसूरी), हेमलता जी(सादलवा), प्रेमलता चौधरी, शिल्पा डांगी, पूजा गोस्वामी सहित 51 महिलाओं को इस अवार्ड से नवाजा गया जिनकी संघर्ष की कहानी भी वी आर कंसल्टेंसी ऑफिशल पेज पर चल रही है। जिसे लाखों लोग देख रहे हैं। आज अपने अनोखे अंदाज में मारवाड़ी न्यूज़ चैनल ने भी अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही मारवाड़ी न्यूज़ के संस्थापक ओम जी दहिया ने भी इन अनोखे पलो को कैमरे में कैद किया। साथ ही यह संस्थान महिलाओं के लिए विशेष शैक्षणिक व शिक्षा संबंधी पाठ्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं के लिए विशेष छूट व अन्य के लिए भी सरकारी फीस में प्रवेश दिया जा रहा है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ विनोद जी रांगी ने बताया कि यह मुहिम 3 वर्ष से चल रही है तथा यह केवल पाली,जालौर,सिरोही जिलों के लिए ही सीमित थी। लेकिन अगले वर्ष इस मुहिम को प्रदेश लेवल पर करने का विचार चल रहा है। जिसमें उन तमाम NGO को शामिल किया जा रहा है जो महिलाओं के लिए शिक्षा से संबंधित कार्य करते हैं।
- Bali E-News paper
- BREAKING NEWS
- CITY UPDATE
- Education
- Festival upadte
- Live News
- Business
- Marketing
- जनहित सुचना
- राजनीतिक खबर
- वारदात
- विज्ञापन
- शुभकामनाएं